Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोहरे की चादर में ढक गई पीतलनगरी, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मुरादाबाद में कांठ-हरिद्वार रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन।

-मौसम विशेषज्ञ बोले आने वाले दिनों पारा और गिरेगा और कोहरा रहेगा

मुरादाबाद, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश का जनपद मुरादाबाद सोमवार को तड़के कोहरे की चादर में ढका रहा। सुबह घने कोहरे के के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। कोहरे के कारण सुबह के समय लोग घरों में ही दुबके रहे। राजकीय इंटर कालेज में बनी मौसम प्रयोगशाला के अनुसार आज सुबह अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुरादाबाद में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद जैसे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए, कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा। धूप निकलने के साथ ही वातावरण में हल्की गर्माहट महसूस हुई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। दोपहर में छतों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने खुले मैदानों में खेलकूद किया। मौसम विशेषज्ञ प्रो एके सिंह के अनुसार आने वाले दिनों पारा और अधिक गिरेगा और कोहरा भी छाया रहेगा। दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह में मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन भी बढ़ेगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *