Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

एमजीसीयू में स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व छात्र

पूर्वी चंपारण,16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय “स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि “महिला स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी विषय है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने परिवार और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होने प्राणीशास्त्र विभाग को ऐसे उपयोगी और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी और इस प्रकार की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीता कडयाप्रथ, अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली की प्रसिद्ध स्तन कैंसर सर्जन, ने कहा कि स्तन कैंसर के प्रति सबसे बड़ी सुरक्षा जागरूकता है।

उन्होंने स्तन कैंसर के जोखिम कारकों, लक्षणों और प्रारंभिक पहचान के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार को सर्वोत्तम बचाव बताया। वही विशिष्ट वक्ता डॉ. निभा सिन्हा, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा की स्वास्थ्य संचार विशेषज्ञ, ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और परिवार के सदस्यों को भी इन प्रारंभिक चेतावनी संकेतों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। जीव विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रणवीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया।

उन्होंने स्तन कैंसर जैसे संवेदनशील विषय पर जागरूकता फैलाने की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करने की बात कही। प्रो. आनंद प्रकाश (जैव प्रौद्योगिकी विभाग) ने स्तन कैंसर की गंभीरता तथा समय पर जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. अर्तत्राण पाल ने कहा कि स्तन कैंसर एक वैश्विक चुनौती है और इसे केवल अनुशासन, स्वास्थ्यकर आदतों और जागरूकता के माध्यम से ही रोका जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *