Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बाबा संग साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन बस की टक्कर से घायल

घटना स्थल पर लगी भीड़

फर्रुखाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अपने बाबा के साथ साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दोनों बच्चे गम्भीर रुप से घायल हो गए। बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शिवरई बरियार निवासी सुरेश चंद्र अपने बेटे शिवम के बच्चों छाया (7) और कार्तिक(10) को साइकिल में बैठाकर एसबी आदर्श पब्लिक स्कूल दत्तू नगला जा रहे थे। अलीगंज रोड नहर बाईपास के पास रोडवेज बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे सड़क पर गिरने से घायल हो गये। वहीं, चालक बस लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने कार्तिक की हालत गंभीर होने पर लोहिया रेफर कर दिया गया है। छाया को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बस चालक की तलाश की जा रही है।——————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *