Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दबंगाें ने खलिहान में रखी धान की फसल फूंकी, मुकदमा दर्ज

खलिहान में जलती धान की फसल।

मीरजापुर, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मड़िहान थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में दबंगों ने शनिवार की रात एक किसान की खलिहान में रखी धान की फसल को आग के हवाले कर दिया, वहीं खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई भी कर दी। घटना से पीड़ित किसान की साल भर की मेहनत पल भर में राख हो गई।

मीरजापुर शहर के तरकापुर मोहल्ला निवासी रामजीम कुशवाहा ने तीन वर्ष पूर्व गहिरा गांव में आठ बीघा जमीन खरीदकर खेती शुरू की थी। इस वर्ष धान की फसल तैयार होने पर गांव के कुछ लोग उनके खेत के रास्ते में रुकावट डालने लगे। आरोप है कि दबंगों ने खेत पर अनाधिकृत कब्जे की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित किसान ने बताया कि शनिवार को ही मड़िहान थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान उसने दबंगों की धमकियों की लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर रात में दबंगों ने पहले खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट की और फिर खलिहान में रखे धान में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *