Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फर्रुखाबाद में चल रहा अभियान, असली मालिक तक पहुंचेंगी बिना दावे वाली सम्पतियाँ

प्रमाण पत्र वितरित करते जिलाधिकारी

ने बैक अधिकारियों काे दिए निर्देश

फर्रुखाबाद, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में लंबे समय से बिना दावे वाली सम्पतियों को सही हकदारों तक पहुंचाने के लिए आपकी सम्पति आपका अधिकार अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों, बीमा कंपनी एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से जुडे़ अधिकारियाें की गोष्ठी में हुई।

इस गोष्ठी में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि समय से बिना दावे वाली संपत्तियों को सही हकदारों तक पहुंचाने के लिए आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान चलाया जा रहा है। इसीलिए गोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ शमसुद्दीन, एलडीएम फर्रुखाबाद वी डी वर्मा, ग्रामीण कृषि एवं विकास बैंक, जिला विकास प्रबंधक मीतेश यादव, समस्त बैंकों के जिला समन्वयक, अदावी राशियों एवं संपत्तियों से संबंधित ग्राहक, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार बंधुओं एवं बुद्धजीवियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से आए अदावी राशियों / संपत्तियों से संबंधित महिलाओं एवं पुरुषों को अदावी राशि के भुगतान हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लंबे समय से अप्राप्त संपत्तियों के प्राप्त होने से प्रमाणपत्र प्राप्तकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी ने समस्त बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया कि किसी भी वरिष्ठ नागरिक एवं दावा कर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर दावों का निस्तारण किया जाए। इसी प्रकार बीमा, शेयर, म्यूचुअल फंड आदि के दावे भी किए जा सकते हैं। किसी भी वित्तीय संपत्ति को जो अभी तक भूल से दावा नहीं की गई है, उचित व्यक्ति / उत्तराधिकारी द्वारा प्राप्त की जा सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *