Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बीपीएससी शिक्षिका की हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च

अररिया फोटो:कैंडल मार्च में शिक्षक

अररिया, 04 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । नरपतगंज की बीपीएससी शिक्षिका शिवानी कुमारी की हुई निर्मम हत्याकांड के खिलाफ बुधवार देर शाम जिला के शिक्षकों द्वारा शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक सहित स्थानीय लोग भी शामिल हुए।कैंडल मार्च के बाद शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल एसपी अंजनी कुमार से बातचीत करने के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह से मुलाकात कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ कठोर कार्रवाई की मांग की।कैंडल मार्च में शामिल शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षिका और उनके परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग एसडीपीओ से की।

मौके पर मौजूद जिला पार्षद सबा ने बताया की बीपीएससी टीचर की हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। क्योंकि अगर इन्हें सजा नहीं मिली तो बाहर प्रदेश से आकर जीविकोपार्जन करने वाले अपने को कभी सेफ फील नहीं कर पाएंगे।

उल्लेखनीय हो कि बुधवार की सुबह शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।शिक्षिका शिवानी फारबिसगंज अस्पताल रोड में रहती थी और प्रतिदिन स्कूटी से स्कूल जाया करती थी।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *