Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बलिया में सड़क किनारे दुकान में घुसी कार, दो की मौत

दुर्घटना ग्रस्त कार

बलिया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। जिससे कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

सीओ सीटी मो उस्मान ने बुधवार सुबह बताया कि सुखपुरा से बलिया की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर धरहरा के पास पेट्रोल पंप के आगे बायीं तरफ स्थित एक दुकान में जोरदार तरीके से टकरा गयी। इस सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। गंभीर रुप से घायल दो व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेजा गया। मौके पर मैं स्थानीय थाने के प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह व 25 वर्षीय रोहित सिंह परिहार पुत्र दशरथ सिंह के रुप में हुई। साथ ही 21 वर्षीय सुजीत तुरहा पुत्र पन्नालाल व 22 वर्षीय आदित्य वर्मा पुत्र प्रदीप प्रदीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल बलिया के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सभी सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव के निवासी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *