महोली कोतवाली के कुक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

सीतापुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महोली कस्बे में पुलिस चौकी के पास कोतवाली में कार्यरत एक कुक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास बाबू पुत्र श्रीराम रैदास, निवासी मेहंदियापुरवा (मिश्रिख), ने बताया कि मंगलवार को बड़ागांव रोड स्थित पानी की टंकी के पास दुकान पूछने पर अंडा विक्रेता दुर्गेश कश्यप, उसके भाई अमर कश्यप और दो अन्य ने नाम व जाति पूछकर मारपीट की। आरोप है कि लात-घूसों व बेल्ट से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
वहीं कोतवाली के कुक की हुई पिटाई के बारे में कोतवाली प्रभारी जेपी पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0501/25 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma



