Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

भैंस चोरी के दौरान पशुपालक के हुए हत्याकांड मामले का खुलासा,चार गिरफ्तार

अररिया फोटो:एसपी पीसी करते

अररिया 18 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला में 11 दिसम्बर के अहले सुबह मवेशी चोरी के दौरान पशुपालक की डंडे से पिटाई की गई थी,जिसके बाद पशुपालक की मौत हो गई थी।पशुपालक के हुए हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल सहित अन्य चार मोबाइल और मवेशी ढोने के लिए उपयोग में लाए गए पिकअप वाहन बरामद किया है।जानकारी अंजनी कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी।

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 11 दिसम्बर को भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला निवासी पशुपालक उपेंद्र हेंब्रम पिता सुखाय हेंब्रम अपने दो दुधारू पशुओं को चराने के लिए बांध के पास के खेत में ले गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके दोनों दुधारू पशुओं को जबरन छीनकर ले जाने का प्रयास किया गया।जिसका उपेंद्र हेंब्रम द्वारा विरोध किया गया, तो बदमाशों ने डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई थी।वहीं घटना के पश्चात बदमाश दोनों दुधारू पशुओं को लेकर फरार हो गया था।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन सूरजमुखी देवी ने भरगामा थाना में कांड संख्या- 384/25, दिनांक 11.12.2025, धारा 103 (1)/303(2)/35 बीएनएस के अंतर्गत तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में भरगामा,नरपतगंज, फारबिसगंज,फुलकाहा,नगर थाना,आरएएस थानाध्यक्ष तथा डीआईयू टीम को शामिल कर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल के द्वारा गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान सीसीटीवी फुटेज अवलोकन से एक संदिग्ध व्यक्ति मिथिलेश कुमार उर्फ मिट्टू उमर पिता स्वर्गीय फुदन यादव को सुपौल के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चढ़ने गांव से गिरफ्तार किया गया।मिथिलेश कुमार मवेशी की खरीद बिक्री का काम करता है और पूछताछ के क्रम में उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।उन्होंने घटना में शामिल अन्य सहयोगियों का नाम बताया। इस घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अड़राहा निवासी बबलू यादव उर्फ बोरहन पिता महेश यादव एवं मुकेश यादव पिता वीरेन यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान बताया गया कि भैंस चोरी के उपरांत एक टाटा 407 वाहन के माध्यम से उन्हें बिक्री हेतु राजोखर स्थित चंद्रदेई मवेशी हटिया ले जाया गया था। तकनीकी अनुसंधान के पश्चात उक्त टाटा 407 वाहन के चालक ड्राइवर छोटू उर्फ दिलशाद उम्र पिता सैफुल खान को आरएएस थाना क्षेत्र के राजोखर भाग मोहम्मद से गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि चंद्रदेई मवेशी हटिया में चोरी के मवेशियों की खरीद-फरोख्त करने वालों की भी गहन जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य अपराध कर्मियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापामारी दल में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार,नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार,फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य,आरएएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार के साथ डीआईयू टीम शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *