पशु प्रेमी की शिकायत पर पशु बलि मामले में मुकदमा दर्ज

सीतापुर , 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला गोडियाना, मन्नी चौराहा के निकट एक घर में नई नवेली दुल्हन के आगमन पर कथित तौर पर सुअर की बलि देने के मामले में मंगलवार देर रात नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शिकायतकर्ता पशु प्रेमी विकेंद्र कुमार ने पुलिस को घटना का वीडियो और फोटो प्रमाण भी सौंपा है। नगर कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और दोषियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
————–
(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma



