Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

केंद्र सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में शामिल लोग

भागलपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वावधान में सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में चल रहे जिला केंद्र सशक्तिकरण के तृतीय दिवस कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कान्हरे, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने पूरनमल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कान्हरे ने कहा कि जिसको पढ़ने पढ़ाने में रुचि हो उन्हें ही शिक्षक बनना चाहिए। पाठ्य वस्तु का अध्ययन करके कक्षा में शिक्षण हेतु प्रवेश करना चाहिए। शिक्षक को छात्र का मार्गदर्शक बनना चाहिए। बच्चे शिक्षक के रहन-सहन, खान पान, बोली व्यवहार का अवलोकन कर उन्हें मॉडल मानकर उसी अनुरूप अपने को ढालते हैं। छात्रों का कैरियर काउंसलर शिक्षक को बनना चाहिए। सामाजिक कार्यों में शिक्षक की भूमिका अहम होती है।

शिक्षक अगर अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं तभी सफल आदर्श शिक्षक समाज में कहलाते हैं। प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। परिचय राजकुमार ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख सतीश कुमार सिंह, परमेश्वर कुमार, गंगा चौधरी, अजीत दुबे, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, शशि भूषण मिश्र, सुजीत कुमार गुप्ता, बीएड महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बीएड कर रहे छात्राध्यापक उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *