Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छग विधानसभा : वंदे मातरम केवल गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को वंदे मातरम् पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है। वंदे मातरम के जब 50 वर्ष पूरे हुए तब भारत अंग्रेजों के गुलामी में था। वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए तो देश पर आपातकाल थोपा गया। अब 150 वर्ष वंदे मातरम को पूर्ण हो रहे हैं तो केंद्र में मोदी सरकार है, वंदे मातरम पर चर्चा इसलिए जरूरी है, क्योंकि आज हम नए युग की तरफ बढ़ रहे हैं।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे विधानसभा के लिए अवसर है कि हम सब एकत्रित होकर नवभारत के निर्माण में अपना योगदान सुरक्षित करें। डॉ. रमन सिंह ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि आज की चर्चा काफी महत्वपूर्ण है, इस पर अपने विचार खुल कर रखें।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *