राम जन्मभूमि में मुख्य चुनाव आयुक्त ने रामलला के किए दर्शन

–परिवार संग क्रूज से सरयू की किया सैर
अयोध्या, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को अपने परिवार के साथ श्री राम जन्मभूमि सहित अयोध्या के मंदिरों में दर्शन पूजन कर सरयू नदी में वोटिंग किया। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राम मंदिर में पहुचें और श्री रामलला व राम दरबार, हनुमानगढ़ी में बजरंग बलि का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने दशरथ महल और कनक भवन में भी दर्शन और पूजन कर क्रूज से सरयू की सैर की। राम मंदिर में राम मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय ने उनको निर्माण कार्यों की गहनता से जानकारी दीI
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्य चुनाव आयुक्त कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय



