Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

युवाओं के कौशल विकास के लिए करें ठोस पहल : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सहित अन्य

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल सहित अन्य ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पांच नवंबर 2025 से पीवीएनएल के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने इस यूनिट के चालू होने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से हर स्तर पर मिले सहयोग का परिणाम है कि इस यूनिट से बिजली का व्यवसायिक उत्पादन तय समय पर शुरू हो सका है। वहीं, इस यूनिट के चालू हो जाने से झारखंड अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड का भ्रमण करने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है। इस दिशा में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पीवीवीएनएल से कहा कि वह युवाओं के कौशल विकास के लिए भी ठोस पहल करे।

मुलाकात करने वालों में ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं डीजीएम जे. महापात्र शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *