Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

रांची, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने बुधवार को राजधानी के डोरंडा बाजार, सरजना चौक, सुकरहुटू और हरमू क्षेत्र के विभिन्न काली पूजा पंडालों का दौरा कर समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मां काली की पूजा-अर्चना करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आगामी 24 अक्टूबर को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से और निर्धारित स्थलों में ही करें। इससे आमजनों को सहोलियत होगी। ट्रैफिक व्यवस्था पर खास प्रभाव न पड़े इसपर भी सबों की भागिदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों-जैसे डोरंडा बाजार, सरजना चौक, सुकरहुटू और हरमू क्षेत्र में पूजा समितियों के सदस्यों से संवाद किया और उनके उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था की गई है, बाबजूद इसके सभी पूजा समितियों और श्रद्धालुओं का सहयोग आवश्यक है, जिससे कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो। विशेष रूप से युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि वे विसर्जन जुलूस के दौरान संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दें।—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *