Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रशिक्षण से व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का विकास होता : चीफ वार्डेन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए।

लखनऊ, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डेन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इस दौरान वार्डेन का तृतीय बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी पूर्वी लखनऊ महेंद्र पाल सिंह (पीसीएस) एवं चीफ वार्डेन ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि एडीएम महेंद्र पाल सिंह को अंग-वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान चीफ वार्डेन ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए ट्रेनिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया प्रशिक्षण किसी भी संगठन की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं दक्षता को सुदृढ़ करने का एक अनिवार्य माध्यम है। इसके माध्यम से स्वयंसेवकों को उनके दायित्वों, अधिकारों एवं कार्यप्रणाली की समुचित जानकारी प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी, समयबद्ध एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कर सकें।

प्रशिक्षण से न केवल व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का विकास होता है, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, समन्वय स्थापित करने तथा संसाधनों के समुचित उपयोग की क्षमता भी विकसित होती है। यह प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र पाल सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें प्रशिक्षु को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण किसी विशेषज्ञा द्वारा दिया जाता है जिस तरह से क्लास में बच्चे पढ़ते हैं उसी तरीके से टेनर के द्वारा आप लोगों के कार्यक्षमता बढ़ाने को बताया जाता है। हर उम्र में प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है, नागरिक सुरक्षा के संदर्भ में प्रशिक्षण का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

प्रशिक्षण के माध्यम से शासन एवं प्रशासन की योजनाओं एवं निर्देशों का क्रियान्वयन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सकता है। अतः यह कहा जा सकता है कि प्रशिक्षण संगठन की गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं कार्य निष्पादन स्तर को निरंतर उन्नत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण आधार है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिवीजन वार्डेन मोहम्मद नफीस, रामगोपाल, दिनेश माथुर, गुफरान एश्वर्य अनिल अरविन्द्र मिश्रा के साथ उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार, रेखा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।——————–

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *