Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चों का दिखा उत्साह

स्वास्थ्य शिविर

कटिहार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रेलवे महिला कल्याण संगठन कटिहार द्वारा संचालित सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल साहेबपाड़ा में बुधवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 170 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया।

रेल महिला संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि रेलवे महिला कल्याण संगठन बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल-कूद, कला, नृत्य के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को भी समान महत्व देता है।

इस अवसर पर रेल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डी. दामोदर, एसीएमएस डॉ. पवन कुमार, डीएमओ डॉ. निबेदिता मिश्रा एवं डीएमओ डॉ. सौरभ ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेल महिला संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह, उपाध्यक्ष पूजा सिंह एवं सचिव कुमकुम वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *