Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची के जेडीएम इंटर कॉलेज में क्रिसमस गैदरिंग, न्यू ईयर सेलिब्रेशन और फेयरवेल समारोह

फेयरवेल में झूमती छात्राएं सहित अन्‍य

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची के कांके रोड स्थित जेडीएम इंटर कॉलेज में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग, न्यू ईयर सेलिब्रेशन और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के फेयरवेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुई। इसके बाद स्वागत गीत, समूह नृत्य, संदेशात्मक प्रस्तुतियों और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर केक काटकर क्रिसमस और नववर्ष का उत्सव मनाया गया, वहीं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।

इस मौके पर कॉलेज के निदेशक सोहन तिग्गा ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत और लगन से कार्यक्रम की तैयारी की थी, जो मंच पर स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने बताया कि जेडीएम इंटर कॉलेज कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी आगे बढ़ सकें। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से छात्रवृत्ति राशि शीघ्र जारी करने की मांग की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बेथेसदा स्कूल के प्रिंसिपल सियोन तिर्की ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष जैसे पर्व मानवता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना तिग्गा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।—————–

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *