Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

अग्निकांड पीड़ितों को सीओ ने सौंपा मुआवजा राशि का चेक

पीड़ित किसानों को चेक देते सीओ

नालंदा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में हरनौत अंचल के अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने शुक्रवार को अगलगी कांड से प्रभावित पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की है। अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ ने पांच पीड़ित परिवारों को मुआवजे की राशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।मौके पर मौजूद 20 सूत्री के अध्यक्ष सह जनता दल (यूनाइटेड)के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व धान से भरे पुंजों में अचानक आग लग गई थी ।

इस अगलगी की घटना में किसानों की धान की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी।जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कराया गया।उपरांत पात्र किसानों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की गई।

इसी क्रम में पांच पीड़ित किसानों को सहायता की राशि प्रदान की गई है। अंचलाधिकारी ने बताया कि मुढ़ारी गांव निवासी मनोज पासवान को 18,632 रुपये,गायत्री देवी को 17,000 रुपये, शिवसागर पासवान को 19,584 रुपये, सुनील पासवान को 12,648 रुपये तथा राजकुमार पासवान को14,008 रुपये की मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया है । इस अवसर पर सीओ ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं या आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित लोगों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *