Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोडीन कफ सिरप के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: केशव प्रसाद मौर्य

विधान परिषद में वंदेमातरम पर बोलते केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व विधान परिषद मे नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोडीन कफ सिरप मामले में भी किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 84 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, 236 लोग नामजद किए गए हैं, इसमें 90 गिरफ्तार हो चुके हैं। 12,77,095 बोतलें बरामद हुई है।

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। डबल इंजन सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की कमर तोड़ कर रख दिया है। नशे का कारोबार करने वाले माफिया बच नहीं सकते हैं।

हेल्पलाइन की मदद से रू 630 करोड़ की धनराशि फ्रीज करने का कार्य किया गया है। सरकार अपराधियों के मामले में कोई समझौता नहीं करती है। सरकार की नजर में अपराधी सिर्फ अपराधी है। हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ध्यान भटकाने से जांच करने वालों का ध्यान भटकने वाला नहीं है।

नेता सदन ने कहा कि चाहे ड्रग माफिया हो, नकल माफिया हो, शराब माफिया हो, खनन माफिया हो, भर्ती माफिया हो, किसी भी तरह के माफिया को हम बख्शने वाले नहीं है। कानून व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त रखना हमारी बड़ी उपलब्धि है। माफियाओं के खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। किसी ने मनी लान्ड्रिग जैसा कोई कार्य किया होगा, तो वह भी नहीं बचेगा, आगे करने की कोशिश करेगा, तो भी नहीं बचेगा।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *