Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर प्रतियाेगिताएं 22 दिसंबर काे

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

लखनऊ, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाउराव देवरस सेवा न्यास की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के बीच​ चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह दोनों प्रतियोगिताएं कल 22 दिसंबर को अपराह्रन दो बजे से दयानंद इंटर कॉलेज सेक्टर नौ, इंदिरा नगर , लखनऊ में आयोजित की जा रही हैं। चित्रकला प्रतियाेगिता में प्रतिभागी अटल जी के विभिन्न भाव भंगिमाओं वाले चित्र बनाएंगे जबकि निबंध प्रतियाेगिता अटल जी के व्यक्तित्व व कृ​तित्व पर केंद्रित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं की अवधि एक घंटा तय की गई है।

इन प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दयानंद इंटर कॉलेज सेक्टर नौ, इंदिरा नगर, लखनऊ में आयोजित समारोह में पुरस्कत किया जाएगा। यह जानकारी रविवार काे कार्यक्रम के संयाेजक प्राेफेसर विजय कुमार कर्ण ने दी है। उन्हाेंने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भाउराव देवरस सेवा न्यास के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *