Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

चुनार तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम

– चुनार तहसील में जिलाधिकारी के समक्ष आए 57 प्रार्थना पत्रों में से 7 का हुआ मौके पर निस्तारण

मीरजापुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के समक्ष कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशों सहित भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकरण का निस्तारण असंतोषजनक पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण से पहले स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाए।

जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह के समक्ष 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष 67 प्रार्थना पत्रों में से 11 का निस्तारण हुआ, जबकि तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी भूमि एवं राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष 38 प्रार्थना पत्रों में से 4 का निस्तारण किया गया।

तहसील चुनार में इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *