Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

किसान सम्मान दिवस पर मेला, सम्मान और नई तकनीक का संगम

महिला किसान को सम्मानित करते जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार।

मीरजापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । किसान सम्मान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सेमिनार हाल, न्यू लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बरकछा में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे और उनके विचार आज भी कृषि नीति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है कि सात किसान राज्य स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं। संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने जैविक व वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक किसानों को अंगवस्त्र प्रदान किए गए। मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में लगभग 550 किसान उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *