Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मनरेगा और नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा कार्यालय घेराव से पहले सभी गिरफ्तार

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में भरती पुलिस
बैरिकेटिंग लगाकर कांग्रेसियों का रास्ता रोकते पुलिस

कानपुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मनरेगा का नाम बदलने और नेशनल हेराल्ड मामले में गुरुवार को मेस्टन रोड स्थित तिलक हाल से सैकड़ो कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए नारेबाजी करते हुए पैदल निकले। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद जमीन पर बैठकर रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर विरोध जाहिर किया। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन ले आयी। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

कांग्रेस नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच राजधानी दिल्ली का स्थानीय अदालत ने स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद हम सभी नवीन मार्केट स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे। हमारे इस प्रदर्शन का मकसद था कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर लगे आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। हम गांधीवादी लोग हैं इसलिए संवैधानिक तरीके से अपना विरोध जताने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हमें रोक लिया। इसके बाद वह हमें पुलिस लाइन ले गए। काफी देर तक हम सभी को वहां रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से हम बुधवार को भी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरने जा रहे थे। उससे पहले हमें जाजमऊ चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया था। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि कांग्रेसी किसी भी हाल में राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार का अपमान नहीं सहेंगे और संवैधानिक तरीके से अपना विरोध जाहिर करते रहेंगे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *