Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मंत्री कपिल देव अग्रवाल

– प्रधानमंत्री इंटर्नशिप युवाओं के लिए रोजगार मेले में 29 कंपनियाँ करेंगी चयन

लखनऊ, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रशिक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 दिसम्बर 2025 को राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 29 कंपनियां भाग लेंगी, जिसमें 1500 से अधिक रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के 512 प्रशिक्षार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से सीधे जोड़ने का कार्य तेजी से कर रही है। रोजगार मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण, बीमा, तकनीकी सेवाएँ, मार्केटिंग, टेलीकॉम, ई-कॉमर्स तथा सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्रों में युवाओं का चयन करेंगी। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जहाँ वे अपनी योग्यता के अनुरूप बेहतर वेतन, प्रशिक्षण एवं कैरियर ग्रोथ वाले रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

प्लेसमेंट प्रभारी एम. ए. खां ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 06 दिसम्बर 2025 को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों के साथ राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *