Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एक सप्ताह में शुरू होगा फर्रुखाबाद चौक से रेलवे स्टेशन तक रोड का निर्माण

ईओ से भेंट करते व्यापारी नेता

-व्यापारियों का आंदोलन रंग लाया

फर्रुखाबाद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने व्यापारी नेताओं से वायदा किया है कि एक सप्ताह में रेलवे रोड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने आज नगर पालिका के ईओ को प्रार्थना पत्र देकर रेलवे रोड का निर्माण शुरू न होने पर नाराजगी जताई है।

मिश्रा ने शिकायती पत्र में ईओ को अवगत कराया कि रेलवे स्टेशन से फर्रुखाबाद चौक तक मुख्य रोड के विकास हेतु आज से लगभग साढे तीन साल पूर्व जिला प्रशासन द्वारा यह आश्वासन देकर दुकानों व प्रतिष्ठानों को तोड़ दिया था कि इस रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जायेगा। साढे़ तीन साल व्यतीत हो जाने के बाद भी रेलवे रोड को मॉडल रोड के रूप में नहीं बनाया गया।

आज फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मण्डल अधिशासी अधिकारी रवीन्द्र कुमार से मिलकर उनके द्वारा 26 जुलाई 2025 को दिये गये लिखित आश्वासन के अनुसार रेलवे रोड को मॉडल के रूप में शीघ्र निर्माण कराये जाने की मांग की।

अधिशासी अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल को सात दिनों के अन्दर रेलवे रोड का निर्माण कार्य प्रारम्भ किये जाने का आश्वासन दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *