Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बंजर जमीन पर मजार निर्माण से मचा बवाल, ग्रामीणों ने रातों-रात गिराई दीवार

 (Udaipur Kiran)

मीरजापुर, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के कुशहां गांव के तिवारीपुर मजरा में सार्वजनिक तालाब के किनारे बंजर जमीन पर बने एक अवैध मजार को लेकर मंगलवार को ग्रामवासी भड़क उठे। मामला तूल पकड़ने पर रात में ग्रामीणों ने खुद ही मजार को गिरा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। इसके मद्देनज़र पुलिस सतर्क हो गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षत्रिय समाज के ही एक व्यक्ति ने चोरी-छिपे मजार का निर्माण कराया, जबकि पूरे मजरे में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता। हिंदू क्षत्रिय वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह गहरवार ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि मजार के नाम पर धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर चंदाखोरी और कमाई का खेल चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजार बनाने वाला परिवार जिन्न से परेशान था और इसी अंधविश्वास के चलते उसने यह निर्माण किया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग को जांच सौंप दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *