Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

थाना हलिया

मीरजापुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्रांतर्गत देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द निवासी अकरम अंसारी ने इंस्टाग्राम पर एक महिला का डांस वीडियो पोस्ट करते हुए देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो में उसने “अंध भक्तों की मां” लिखकर स्टोरी लगाई थी। इस पर हलिया निवासी प्रदीप ने तहरीर देकर बताया कि उक्त पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अदवा कॉलोनी पानी टंकी के पास से आरोपी को उपनिरीक्षक चरन सिंह व हेड कांस्टेबल सुनील सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *