Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

धनतेरस को लेकर दुमका बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़, लाेगाें ने की जमकर खरीदारी

खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

दुमका, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धनतेरस को लेकर दुमका बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, वर्तन दुकान एवं दोपहिया वाहनों के शोरुम में खरीदारों की भीड़ शनिवार को देर शाम तक लगी रही। धनतेरस पर इस साल दुमका बाजार में लगभग 70 करोड़ से अधिक की व्यवसाय हुई हैं। धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता हैं। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण के साथ धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा हैं। नए सामानों की खरीदारी से घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं। धनतेरस पर चांदी के सिक्के एवं गणेश-लक्ष्मी की खुब बिक्री हुई। दुमका शहर के सभी सोने-चांदी की दुकानों में चांदी के सिक्के एवं गणेश-लक्ष्मी की छोटी-छोटी मूर्तियां खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ लगी हुई थी। दुमका शहर के बाइक शोरुम में शाम तक होंडा कम्पनी की बाइक, हीरो कम्पनी की बाइक, बजाज कम्पनी, यामाहा, बुलेट, की बिक्री हुई।

बाजार में तिल तक रखने की जगह नही बची थी। चारपहिया वाहनों के आवागम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। परन्तु दो पहिया वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबंध नही लगाया गया था। जिसके कारण पेदल चल रहे लोगों को काफी दिक्कत हुई। धनतेरस पर सामान खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन को कोसा। दुमका शहर के नीचे बाजार, टाटा शेरुम, टीन बाजार एवं बस स्टैंड़ रोड़ में बेरियर लगा दिया गया था। चारपहिया वाहनों के आवागम पर प्रतिबंध लग गया था। परन्तु दो पहिया वाहन का आवागमन पूरे बाजार में चालु रहा।

धनतेरस पर इलेक्ट्रिक बाइक की भी बढ़ी बिक्री

धनतेरस का लेकर इलेक्ट्रिक बाइकों की डिमांड काफी बढ़ गई हैं। इलेक्ट्रिक बाइक के शोरुम में भी खरीदारों की भीड़ बढ़ गई हैं। इलेक्ट्रिक कम्पनी दुमका शहर में कई शोरुम खुल गए हैं। धनतेरस पर ई-रिक्सा की भी बिक्री खूब हुई। दुमका शहर में ई-रिक्सा के कई शोरुम खुल गए हैं।

दुमका बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लगी रही भीड़

धनतेरस पर एलसीडी एवं एलईडी टीवी की भी खुब बिक्री हुई। शहर के नीचे बाजार, थाना रोड स्थित दुकान एवं टाटा शोरुम स्थित दुमका एवं दुधानी स्थित दुकानों में भी इलेक्ट्रॉनिक समान लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बाजार में 10 हजार से लेकर 50 हजार तक के एलसीडी एवं एलईडी टीवी की बिक्री हुई। शनतेरस के अवसर पर मोबाईल, लिनेबो, एचपी आदि कम्पनी के लैपटॉप की बिक्री काफी हुई हैं।

बर्तनों की दुकानों में देर रात तक लगी रही भीड़

दुमका बाजार में वर्तनों की दुकानों में शनिवार को देर रात तक भीड़ लगी रही। बर्तन दुकानें पर भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को खरीदारी करने में परेशानी भी हुई। धनतेरस को लेकर शहर में कई अस्थायी बर्तन की दुकानें भी खुल गई हैं। बर्तन दुकानों में स्टील के वर्तन कासबसे अधिक बिक्री हुई।

दुमका शहर मे फर्नीचरों की कई दुकाने खुल गई हैं। धनतेरस पर लोगों ने फर्नीचरों की भी खूब खरीदारी की। पलंग, सोफा सेट के अलावे गोदरेज आलमीरा, कुर्सी, टेबुल और झाडू की भी खरीदारी की।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *