Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

डीएवी बरियातु के विद्यार्थियों ने किया खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीएवी बरियातू के सफल बच्‍चे

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । खेलो झारखंड के तत्वावधान में राज्यस्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर डीएवी बरियातु की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पात्रता हासिल की है।

सातवीं कक्षा की अक्षरा ने अंडर-17 शतरंज और 11वीं कक्षा की नंदिता सेन ने अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की पात्रता हासिल की है।

प्रशिक्षण के बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इनके राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने की प्रबल संभावना है। विद्यालय की इस सफलता में चार चांद लगाने का कार्य प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने किया।

चिन्मय मिशन की ओर से आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में यूकेजी के प्रभाकर कुमार ने ग्रुप ए में और पहली कक्षा के दीक्षांत त्रिपाठी ने ग्रुप बी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विजेता और उनके अभिभावक और शिक्षकों को बधाई दी और अगले चरण में उनकी सफलता के लिए उन्हें प्रे‍रित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *