Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

डीडीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

बैठक में शामिल अधिकारी

रामगढ़, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले में केंद्र सरकार की योजना का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है गुरुवार को डीडीसी आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय योजनाओं पर फोकस किया। उन्होंने पीएमईजीपी, पीएमएफएमई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की। साथ ही शीघ्र ही लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शंभु शरण बैठा से उक्त तीनों योजना के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने बताया गया कि पीएमईजीपी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 72 लक्ष्य के विरुद्ध 76 आवेदनों को स्वीकृत कर लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। वहीं इस साल अब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। लक्ष्य प्राप्त होने के उपरांत लाभुकों को लाभ देने के संबंध में कार्य किया जाएगा।

बैठक के दौरान जिला समन्वयक अंजन बाड़ा ने पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया गया कि पीएम विश्वकर्म योजना अंतर्गत कुल 18 ट्रेड में आवेदन दिया जाता है। वर्तमान समय में मात्र पांच ट्रेड में आवेदन किया जा रहा है। डीडीसी के द्वारा योजना का प्रभावी संचालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

पीएमएफएमई योजना के संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने डीडीसी को बताया कि खाद्य संबंधित क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक लाभुकों को 35प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इस दौरान उनके जरिये योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। डीडीसी ने ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया ।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *