Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आगरा के ओवर ब्रिज पर मिला निलंबित सिपाही का शव

आगरा, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र आगरा-मथुरा हाईवे पर बने ओवर ब्रिज पर शनिवार काे निलंबित सिपाही का शव मिला है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज पर मिले शव काे कब्जे में लेकर पुलिस ने तलाशी ली। इस दाैरान उसके पास से मिले परिचयत पत्र से मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के सूजापुर गांव निवासी विनाेद (30) पुत्र विवेक के रूप में हुई है। वह आगरा के थाना पिनाहट में आरक्षी के पद पर तैनात था और इन दिनों निलंबित चल रहा था। मृतक के शव के पास रेट किल (चूहे मार) दवाई के पाउच भी मिले हैं जिससे प्रथम दृष्टा में आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन दवाईयाें को खाकर आरक्षी ने आत्महत्या की है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल कर सभी जरूरी साक्ष्यों को एकत्रित किया है।

डीसीपी सिटी ने बताया कि विवेक के बारे में जानकारी मिली है कि वाे 2015 बैच का सिपाही था। 27 जुलाई 2024 को छुट्टी लेकर घर गया और वापस नहीं आए। गैर हाजिर हाेने पर आरक्षी विवेक काे 28 जून 2025 को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन काल में मृतक आरक्षी विवेक पुलिस लाइन आगरा से सम्बद्ध चल रहा था।

उन्हाेंने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिवार काे दी है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *