Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

करंट से छात्राओं की मौत : बिजली विभाग के एसडीओ और जेई सस्पेंड, एफआईआर

मृत बहनों के घर पहुंचे डीएम

बलिया, 24 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में हाई टेंशन तार गिरने से दो सगी बहनों की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सम्बंधित जेई और एसडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उनके निलम्बन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, मृतक छात्राओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए। जानकारी के अनुसार, मृत दोनों छात्राएं धरहरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल से पढ़ाई पूरी करके घर लौट रही थीं। तभी गांव के सड़क पर जल जमाव के कारण गिरे हुए हाई टेंशन तार की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जिला चिकित्सालय जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के एक्सियन नरेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ने विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद करा दिया। साथ ही स्थानीय लाइनमैन और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया। हालांकि, जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो किसी ने तार बदलने की शिकायत नहीं की।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *