Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जीएसटी दरें कम होने से मांग और खपत बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : अनिल कुमार

सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री व मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार।

मुरादाबाद, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जीएसटी दर में कमी की गई है, उसका लाभ सीधे-सीधे उपभोक्ता को मिलेगा। इसके लिए हर प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ता सीधे-सीधे लाभान्वित हो। जीएसटी दरें कम होने से मांग और खपत बढ़ेगी। मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। नए जीएसटी रिफार्म के अंतर्गत सरकार ने टैक्स स्लैब की संख्या घटाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दी है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने मंगलवार शाम को दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।

प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने आगे कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन से पूरे देश की जनता को जीएसटी का उपहार मिला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारो के लिए 3 सितंबर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी सुधारो के निर्णय लिए गए 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है इन सुधारो के तहत 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की सरल दो दर संरचना लागू की गई है जबकि विलासिता और लग्जरी सामानों पर 40 प्रतिशत की दर रखी गई है यह सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे दीपावली पर दीपक घरों को रोशन करते हैं वैसे ही यह सुधार घरों के खर्च कम करेंगे किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे जिससे पूरे भारत में समृद्धि फैलेगी दो दलों की सरलता और पुरानी चार स्तरीय व्यवस्था हटाकर सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की तरह रखी गई है।

उन्होंने कहा कि जनता को दूध पनीर शैंपू के साबुन साइकिल और बच्चों के सामान जैसे जरूरी घरेलू सामान पर राहत देते हुए सिर्फ पांच प्रतिशत के शून्य कर लगेगा इससे रोजमर्रा के खर्च कम होंगे ट्रैक्टर टायर कीटनाशक और सिंचाई उपकरणों पर कर घटकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है इससे खेती की लागत कम होगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र मिश्रा, लघु प्रकोष्ठ उद्योग संयोजक सौरव अग्रवाल एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रालोद मनोज चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, चकित चौधरी, नवीन चौधरी, हरिओम सैनी, विशाल त्यागी, नवदीप टंडन आदि कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *