Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

इंडियन बैंक, डंकिनगंज शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

मीरजापुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू न किए जाने के विरोध में बैंककर्मियों ने इंडियन बैंक, डंकिनगंज शाखा के सामने धरना देकर सभा की और सरकार से अपनी लंबित मांगें शीघ्र पूरी करने की अपील की। फ़ोरम के जिला संयोजक सुरेश पाण्डेय ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग लंबे समय से लंबित है। सरकार ने इस संबंध में आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब आरबीआई, एलआईसी और जनरल इंश्योरेंस जैसी संस्थाओं में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू हैं, तो बैंक कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो बैंककर्मी देशव्यापी हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।

विनय कुमार संतुवाल ने कहा कि स्टाॅफ की भारी कमी के कारण बैंक कर्मियों पर काम का अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था जल्द लागू की जानी चाहिए। गिरिजा शंकर सिंह ने सरकार से अपील की, कि बैंक कर्मियों की जायज मांगों को नजरअंदाज न किया जाए। सभा को बीबी लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिंह और संजय कुमार दूबे ने भी संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन में अजय कुमार चौबे, अभिषेक कुमार परिहार, रविकुमार सिंह, आजीवन कुमार, कु. प्रज्ञा सिंह, हंसिका अग्रहरी, रामनारायण सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *