Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को बताया नाचनेवाला

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर बोल तीखा हमला, बताया नाचनेवाला

पटना, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के रिविलगंज में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा कि पूर्व के प्रत्याशी को जब डॉ. सी.एन. गुप्ता ने हरा दिया, तो अब एक नाचने वाले को उम्मीदवार बना दिया गया है।

सम्राट चौधरी ने सभा में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गांव-गांव तक बिजली, सड़क और पानी पहुंचाया गया है। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिले और वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बनें।

उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वे छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी के लिए चुनाव प्रचार करने रिविलगंज पहुंचे थें।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *