Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

बेहतरीन सेवाओं के लिए उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

धर्मशाला, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि समाज को सही दिशा और मार्गदर्शन केवल वरिष्ठ नागरिकों से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और सहयोग न केवल व्यक्ति के जीवन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होता है।

उन्होंने सभी उपस्थित वृद्धजनों को इस अवसर की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुजुर्गों को एकत्रित होने के लिए प्रत्येक वार्ड में जगह चिह्न्ति करने के लिए भी उचित कदम उठाएंगे ताकि बुजुर्ग आपस में मिल सकें और बेहतरीन समय व्यतीत कर सकें इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए डे केयर केंद्रों को भी सुदृढ़ करने पर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय तथा अस्पतालों में बुजुर्गों को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है इस के लिए भी सभी विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें समाज में आत्मीयता और सम्मान का अनुभव होता है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *