Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : उपायुक्‍त

बैठक में उपायुक्‍त प्रियेश लकडा समेत अन्‍य

देवघर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्‍थ‍ित‍ सभागार में विधि शाखा से संबंधित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में उपायुक्त ने उच्च न्‍यायालय और उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किये जाने की विभागवार समीक्षा की। इसके अलावे उन्होंने विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में हर हाल में तेजी लाएं। जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को समय पर प्रति शपथ पत्र दायर करें। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधिक प्रक्रियाओं में शिथिलता न हो और सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन करते हुए वादों के निष्पादन पर गंभीरता दिखाएं।

मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार शैलश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित अन्य विभाग के पदाधि‍कारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *