Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और प्रखंड समन्वक से उपायुक्‍त ने मांगा स्पष्टीकरण

बैठक में शामिल अधिकारी

रामगढ़, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला पंचायती राज विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों को लेकर बुधवार को डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जिला समाहरणालय के सभागार में समीक्षा की।

इस दौरान बैठक में जिला पंचायती पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय की ओर से किए जा रहे कार्य और संचालित योजनाओं की जानकारी डीसी, डीडीसी सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों को दी। पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पंचायत भवनों में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने आवश्यक निर्देश दिया।

डिजिटल पंचायत योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने पंचायत भवनों के माध्यम से जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र सहित निर्गत किए जाने वाले अन्य दस्तावेजों को लेकर डिजिटल पंचायत योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया।

वहीं 15वें वित्त आयोग के तहत हो रहे कार्यों के संबंध में डीसी ने टाइड और अनटाइड फंड के तहत ली गई योजनाओं एवं उनके तहत पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान समीक्षा के क्रम में डीसी ने 15वें वित्त आयोग और पंचायत समिति योजना के तहत संतोषजनक कार्य नहीं करने के कारण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गोला एवं प्रखंड समन्वक गोला के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा बैठक में डीसी ने विभिन्न भवनों, नवीनीकरण मद 2025-26 तक परिसम्पतियों का निर्माण, मरम्मति और अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 से आवंटित राशि के विरुद्ध योजनाओं की भौतिक, वित्तीय स्थिति और प्राप्त उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति, 14वें वित्त आयोग मद अन्तर्गत लंबित भुगतान, जिला पंचायत विकास योजना के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में अनुमोदन की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया।

बैठक में डीपीएम पंचायती राज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों, प्रखंड समन्वयकों सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *