Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डीएफओ ने हलिया रेंज के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया, वनाधिकारियों को दिए निर्देश

दिघिया पौधशाला का निरिक्षण करते डीएफओ तापस मिहिर व वन्यजीव प्रतिपालक भास्कर पांडेय।

मीरजापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कैमूर वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर ने शुक्रवार को हलिया रेंज अंतर्गत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर वनाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वन्यजीव प्रतिपालक भास्कर प्रसाद पाण्डेय भी मौजूद रहे।

डीएफओ सबसे पहले हलिया रेंज की दिघिया स्थित पौधशाला पहुंचे, जहां उन्होंने पौध उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की। पौधशाला प्रभारी राजकुमार वर्मा व वनक्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र को पौध तैयार करने की प्रक्रिया और गुणवत्ता सुधारने संबंधी निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने सिलहटा, परसिया और चौरा क्षेत्रों में वनभूमि से हटाए गए अतिक्रमण स्थलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने वृक्षारोपण के लिए खुदाई किए गए गड्ढों, सुरक्षा खाइयों तथा तैयार किए गए स्थल की गुणवत्ता की जांच की। डीएफओ ने कहा कि खाली कराई गई वनभूमि पर प्रभावी और टिकाऊ वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाएगा। डीएफओ तापस मिहिर ने मतवार व बडौही वन मार्ग के निर्माण व सुधार वाले स्थलों का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने हर्रा गेस्ट हाउस पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रेंजर अवध नारायण मिश्रा, वन दरोगा सूरज पाण्डेय, शनी सिंह, फॉरेस्ट गार्ड नीटू शर्मा, रामदास आदिवासी, शिवम सिंह, शीतला बक्स सिंह, अंकुर शुक्ला, संदीप कुमार, ब्रम्हादिन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *