Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

दिगंबर जैन समाज 21 को मनाएगा भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव

दिगंबर जैन मंदिर की फाइल फोटो

रांची, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिगम्बर जैन समाज मंगलवार को भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाएगा।

कार्तिक कृष्ण अमावस्या में जैनियों के अन्तिम तीर्थंकर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिवस की श्रृंखला में रांची स्थित दोनों मन्दिरों में प्रातः निर्वाण लाड़ू समर्पित कर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

भगवान महावीर के मुख्य गणधर गौतम स्वामी को भी इसी दिन सन्ध्या काल में केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी। सन्ध्या बेला पर दोनों मंदिरों में भव्य आरती कर निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संवत 2551 वर्ष पूर्व 72 वर्ष की अवस्था में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक हुआ था। वीर प्रभु ने जगत को अमर तत्व बताया, भगवान महावीर स्वामी ने नर को नारायण बनने का मार्ग बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *