Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दिव्यांग कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार

लखनऊ, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विश्व दिव्यांगजन दिवस–2025 के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को रंगारंग एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आये दिव्यांग कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में कुल 33 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें समूहगीत, समूह नृत्य, नाटक, योग प्रदर्शन, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत एवं प्रेरक थीम आधारित मंचन शामिल रहे। प्रयागराज और लखनऊ के विशेष विद्यालयों सहित अनेक संस्थानों के कलाकारों की प्रस्तुतियां “मेरे मन में है राम”, “जय हो भारत”, “ओ रे मञ्जुला”, योग प्रदर्शन एवं देशभक्ति नृत्य दर्शकों को विशेष रूप से भावविभोर करती रहीं।

प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों के आत्मबल को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज में समान अवसरों की भावना को और मजबूती प्रदान करते हैं।

विश्व दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में “दिव्य कला प्रदर्शनी” का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग कलाकारों की कलात्मक, तकनीकी, व्यावसायिक और उद्यमशील प्रतिभाओं का अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *