Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विद्यार्थियों के बीच 200 फलदार पौधों का वितरण

पौधों के साथ छात्र सहित अन्‍य

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची नगर निगम की ओर से मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से शनिवार को कोकर तिरिल स्थित आदर्श विद्या मंदिर के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ रांची को हरा भरा और स्वच्छ राजधानी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधाकर यादव, प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र नारायण अंबष्ट, अखोरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष ए के तिवारी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्रचार्या मनीष मिशाल, रांची नगर निगम के लोकेश कुमार सिंह हॉटी कल्चर सेल, निवेदिता निधी, सहायक अभियंता, राजकुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *