Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जेवीएम श्यामली में 84 बच्चों के बीच बैग का वितरण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य

रांची, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली में संचालित एनएसएस यूनिट के तत्वावधान में मंगलवार को वंचित बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 84 वंचित बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए गए, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित हो सकें और उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़े। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि, निदेशक युवा मामले एवं खेल विभाग के आईएएस अधिकारी शेखर जमुवार ने कहा कि बच्चों का नैतिक और चारित्रिक विकास घर, पड़ोस और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी उतने ही जरूरी हैं, जो बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्लस टू की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा करते रहना चाहिए। उन्होंने वॉलिंटियर्स के प्रयासों की सराहना की।

राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बच्चों को एनएसएस के महत्व और उसके सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी। वहीं जेवीएम स्कूल के एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर शशांक कुमार सिन्हा ने वॉलिंटियर्स द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के उप-प्राचार्य बी.एन. झा, अनुपम श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर सुष्मिता मिश्रा, सुषमा पांडे सहित बड़ी संख्या में एनएसएस वॉलिंटियर्स और वंचित बच्चे मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *