जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों में बांटी मिठाई और कंबल

देवघर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती की अध्यक्षता में बुधवार को सरस कुंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सरस कुंज में रह रहे दिव्यांग बच्चों के बीच कंबल, मिठाई और चॉकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों से बातचीत करते हुए उनके नाम से संबंधित इतिहास से जुड़ा कोई व्यक्ति, खिलाड़ी और अन्य पर भी बारी-बारी से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए विश्व विकलांग दिवस पर मिलकर निःशक्तजनों के प्रति प्यार दिखाने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



