Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जिला प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाली टायर फैक्ट्री ईस्टमैन और कोहिनूर को किया सील

The district administration sealed Eastman and Kohinoor tyre factories that were causing pollution.

कठुआ, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कठुआ जिला प्रशासन ने सिडको गोविंदसर में स्थित प्रदूषण फैलाने वाली टायर फैक्ट्री मेसर्स ईस्टमैन और कोहिनूर इकाई को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने की है। फैक्ट्री को सील करने का आदेश डीसी ने दिया था जिसके बाद जिला प्रशासन और प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की और उसे सील कर दिया।

गौरतलब हो कि फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। इकाई से रोजाना पूरे क्षेत्र में बदबू का आलम बना रहता था। जिसके चलते प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने इकाई से जवाब मांगा। उचित जवाब नहीं मिलने पर इकाई को बंद करने के निर्देश जारी किए गए। फैक्ट्री में मानकों के विपरीत काम हो रहा था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाई को बंद कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *