Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

तृतीय बुधवार को विकास भवन में लगेगा जनपद स्तरीय किसान दिवस : सीडीओ

सीडीओ दीक्षा जैन की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन ने अवगत कराया है कि किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय “किसान दिवस” का आयोजन किया जाता है। किसान दिवस में कृषि क्षेत्र से संबंधित सभी विभागों—सिंचाई, ऊर्जा, कृषि उत्पादन शाखा सहित कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभाग—के अधिकारी उपस्थित रहते हैं।

इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर तथा बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी सहभागिता करते हैं। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनमें उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है।

आगे बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (गेहूँ एवं मोटा अनाज), कृषि भवन, लखनऊ के पत्र संख्या-386 दिनांक 11 दिसम्बर, 2025 के अनुसार दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 को शताब्दी भवन सभागार, हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय, कानपुर नगर में “त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें माननीय कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उक्त कारणों से माह दिसम्बर, 2025 का “किसान दिवस” दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय उप कृषि निदेशक, रावतपुर, कानपुर नगर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएं।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *