Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बुनियाद केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

अररिया फोटो:जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

अररिया 03 दिसंबर(Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर बुनियाद केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु एवं श्रेणी के प्रतिभागियों द्वारा आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सूरज कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शंभु कुमार रजक एवं जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, नवीन कुमार नवीन सहित उपस्थित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगजन प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक सूरज कुमार ने दिव्यांगजनों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई शंभु कुमार रजक द्वारा विशेष रूप से बैट्री चलित ट्राई साइकिल योजना तथा उससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र नवीन कुमार नवीन ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, पुनर्वास सेवाओं तथा निरंतर किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों का वर्णन किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में पुष्कर पुष्प,करुण कुमार,तरन्नुम निगार, कुमार साहेब एवं राजा, हरदेव, विजय, राजकुमार ,रूपेश सहित अनेक कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *