Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने किया विभिन्न पथ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

Dm
Dm
Dm
Dm
जिलाधिकारी

सारण, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिले की कई महत्वपूर्ण पथ निर्माण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को योजनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अपनी यात्रा के दौरान चार प्रमुख पथ परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का जायजा लिया जिनमें खैरा – बिनटोलिया पथ निर्माण परियोजना, रिविलगंज बाईपास निर्माण परियोजना, एकमा – मशरख पथ निर्माण योजना और एकमा – डुमाईगढ़ पथ निर्माण योजना है।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से संबंधित जितने भी भूमि मालिक हैं उनके मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार सभी पात्र भूमि मालिक को यथाशीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

कार्यस्थल पर मौजूद कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, छपरा को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि इन सभी सड़कों का निर्माण जिले की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए, गुणवत्ता मानकों के साथ कोई समझौता न हो, निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आम जनमानस को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर आ रही बाधाओं को तुरंत दूर कर निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *