Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी
जिलाधिकारी

सारण, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को समाहरणालय में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीएम एसएफसी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष सारण जिले के लिए 94,777 मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में लगभग 12,740 मैट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है।

धान अधिप्राप्ति की यह प्रक्रिया 1 नवंबर 2025 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी जबकि 30 जून 2026 तक सीएमआर जमा लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य खाद्य निगम के गोदामों में गुणवत्ता नियंत्रकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। केवल मानक के अनुरूप ही चावल स्वीकार किया जाएगा।

जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे पंचायतवार धान बेचने के इच्छुक किसानों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं ताकि कोई भी किसान वंचित न रहे। सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पैक्स की टैगिंग या अतिरिक्त क्रेडिट सीमा से संबंधित प्रस्ताव अविलंब भेजें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने और किसानों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा उद्देश्य निर्धारित अवधि के भीतर अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीदारी सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *